पटना, दिसम्बर 7 -- 'सूत्रा' इंडियन फैशन की दो दिवसीय प्रदर्शनी सह मेला का आयोजन कंपनी के निदेशक उमेश माध्यान की ओर से किया गया। सोमवार को प्रदर्शनी का समापन होगा। माध्यान ने बताया कि इसमें शादी- विवाह, क्रिसमस, नए साल के लिए एक से बढ़कर एक परिधान है। इसमें कुल 52 स्टॉल लगाए गए हैं। इसमें देश के विभिन्न कोनों से डिजाइनर अपने- अपने उत्पाद लेकर आए हैं। कंपनी की निदेशक मोनिका ने बताया कि इसमें कपड़ों के साथ-साथ आभूषण आदि की भी एक से बढ़कर एक कलेक्शन है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...