जहानाबाद, मार्च 28 -- कुर्था, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत कुर्था, बारा पंचायत, सचई, नदौरा, निघवां पंचायत के कई गांवों सहित रेस्टोरेंट, शिक्षण संस्थान, दुकान, झुगी झोपड़ी और फर्नीचर दुकान में अग्निशमन टीम की ओर से अगलगी से बचाव को लेकर मॉकड्रिल कर लोगों को जागरूक किया गया। लोगों को आग से बचाव के उपाय एवं सावधानी से संबंधित पम्पलेट भी वितरण किया गया। मॉकड्रिल के माध्यम से आग लग जाने की स्थिति में हम कैसे आग पर काबू पा सकते हैं एवं अपना बचाव कर सकते हैं सहित अन्य जानकारियां अग्निशामक टीम द्वारा दिया गया। अग्निशमन कर्मी शिव शंकर कुमार ने ग्रामीणों को विस्तार पूर्वक बताया कि आग लगने पर उन्हें क्या करना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिस जगह पर आग लगने की आशंका हो, वहां बाल्टी में पानी व मग और सूती कपड़ा का गमछा तथा बालू मौजूद रहने पर आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.