छपरा, फरवरी 18 -- गैस कटर से एसबीआई का एटीएम काटा पुलिस सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही डेरनी थाना क्षेत्र के सूतिहार की घटना डीआई, एसएसपी ने लिया घटना का जायजा 6 दरियापुर के सूतिहार में एसबीआई की चोरी गई एटीएम मशीन 7 दरियापुर के सूतिहार में चोरी की गई एटीएम मशीन की जांच करने पहुंचे सारण डीआईजी,सीनियर एसपी,ग्रामीण एसपी सहित अन्य अधिकारी कृपया पटना को दिखा लें। पेज वन के लिए प्रस्तावित दरियापुर, एक संवाददाता। डेरनी थाना क्षेत्र के सूतिहार में चोरों ने गैस कटर से एसबीआई का एटीएम काट कर उसमें रखे 24 लाख 65 हजार रुपए उड़ा लिए। घटना मंगलवार की रात करीब ढाई बजे की है। एसबीआई के एटीएम को-ऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार ने बताया कि पहले से एटीएम में 9 लाख रूपये थे और मंगलवार की शाम पुनः 18 लाख रुपए उसमें और डाले गए। उन्होंने बताया कि शाम नौ बजे तक एटीएम से नि...