मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सूतापट्टी श्री श्याम मंदिर के प्रांगण में चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी पर मंगलवार को श्री श्याम महिला मंडल की 51 सदस्यों ने राधा बंका की अगुवाई में मंगल पाठ किया और भजन गाये। रात में श्याम मंदिर परिवार के सदस्यों ने भजन कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना, गुरु वंदना के साथ-साथ श्याम बाबा के भजनों से हुई। इसके बाद सोहन अग्रवाल और भीलवाड़ा से आये भजन गायक विजय गोस्वामी ने भजन गाये। जब उन्होंने भजन देना हो तो दीजिए जन्म जन्म का साथ, म्हां पर जब भी कोई मुसीबत आवन लागा, आइयां बैठो है जाइयां भक्ता को जवाई लागा है, गाया तो भक्त झूम उठे। पूरी रात भजनों का सिलसिला चलता रहा। मीडिया प्रभारी नवीन चाचान ने बताया कि एकदशी पर बाबा श्याम का फूलों से बहुत ही मनोरम और मनमोहक शृंगार किया गया। मौके पर गोपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.