कानपुर, अप्रैल 15 -- कानपुर। सूटरगंज रोड का नाम अब पद्मश्री गिरिराज किशोर मार्ग के नाम से जाना जाएगा। नगर निगम सदन से मोहर लगने के बाद इसका उद्घाटन 19 अप्रैल को उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना करेंगे। समारोह की अध्यक्षता महापौर प्रमिला पांडेय करेंगी। इसका आयोजन पद्मश्री गिरिराज किशोर स्मृति संस्थान कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लेखक डॉ. गिरिराज किशोर का निधन 09 फरवरी 2020 को हुआ। वर्ष 2007 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। लंबे समय से सूटरगंज रोड का नाम उनके नाम पर रखे जाने की मांग की जा रही थी। नगर निगम कार्यकारिणी ने एमएलसी सलिल विश्नोई के प्रस्तुत पत्र पर इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। पद्मश्री गिरिराज किशोर स्मृति संस्थान के महामंत्री सुरेश गुप्ता ने बताया कि पद्मश्री गिरिराज किशोर अपनी सृजनशीलता के बल पर यश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.