आगरा, जनवरी 6 -- जिले में पेट्रोलमैन की तत्परता से रेल हादसा होने से बच गया। पेट्रोलमैन ने 600 मीटर दौड़कर मालगाड़ी को रोका है। इज्जतनगर मंडल रेल प्रबंधक ने पेट्रोलमैन को सम्मानित किया है। बीती तीन जनवरी की रात करीब 12 बजे कासगंज-मारहरा रेलखंड के बीच पुल संख्या 404 किलोमीटर 250/3 निचली गंगा नहर पुल पर रेलवे ट्रैक बना है। रात के समय रेलवे ट्रैक पर पेट्रोलमैन राजकुमार पेट्रोलिंग कर रह थे। तभी उन्हें पटरी टूटी दिखाई दी। उसी समय कासगंज की ओर से मालगाड़ी आ रही थी। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए 600 मीटर दौड़कर नियम के अनुसार सुरक्षा करते हुए गाड़ी को रुकवा दिया और एक बड़ा हादसा होने से बच गया। इज्जतनगर मंडल रेल प्रबंधक ने पेट्रोलमैन राजकुमार को ड्यूटी के प्रति कर्तव्य निष्ठा एवं तत्परता दिखाने पर सम्मानित किया है। पेट्रोलमैन और कीमैन पर अनावश्क द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.