बस्ती, फरवरी 6 -- बस्ती। उत्तर प्रेदश बिजली कर्मचारी संघ ने पांच सूत्री मांगों को लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। धरने की अध्यक्षता कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशर्फीलाल ने की। धरने को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि कार्यालय की ओर से जो सूची कर्मचारी संगठन को उपलब्ध कराया गया था। उस पर वरिष्ठता सूची का कोई प्रमाण नहीं लगा था। मनमानी तरीके से केवल वर्ष अंकित कर दिया गया। कर्मचारी संघ की ओर से विरोध करने के बाद भी आज तक सूची नहीं उपलब्ध कराई गई। कर्मचारी संघ के मंत्री रामसहाय ने कहा कि संविदाकर्मी मनोज को भारती (कुशल श्रमिक) प्रंबध निदेशक ने मौखिक आदेश देकर स्पष्टीकरण का दिया था न की उन्हें हटाने का। लेकिन विभाग के मनमानी तरीके से उन्हे सेवा से पूर्णत: हटा दिया जो दुर्भाग्यपूर्ण है। इसी तरीके से संविदाकर्मी दयाश...