दरभंगा, अक्टूबर 5 -- दरभंगा। उप निदेशक (खाद्य) सुशील कुमार मिश्र एवं उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश चन्द्र की संयुक्त अध्यक्षता में दो पाली में शनिवार को दरभंगा स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन सूची की तैयारी को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रमंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं नामनिर्दिष्ट पदाधिकारियों को बताया गया कि स्नातक/शिक्षक मतदाता सूची के निर्माण की प्रक्रिया आरंभ हो गई है तथा इसकी पहले नोटिस 30 सितंबर को जारी कर दी गई है। नोटिस का प्रथम पुन: प्रकाशन 15 अक्टूबर को तथा द्वितीय पुन: प्रकाशन 25 अक्टूबर को होगा। स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची का आवेदन करने की अंतिम तिथि छह नवंबर निर्धारित है। प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.