मऊ, दिसम्बर 29 -- मऊ, संवाददाता। पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का अंतिम चरण में है। पुनरीक्षण अभियान के बाद 23 दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किए जाने के बाद 30 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां मांगी गई थीं। जिसमें तहसील स्तर पर आपत्तियों को प्राप्त किया जा रहा है। एसआईआर के साथ-साथ जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भी तैयारियां चल रही हैं। अप्रैल और मई के बीच में पंचायत चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में निर्वाचन विभाग की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत होरीलाल यादव ने बताया कि पंचायत चुनाव की मतदाता सूची सभी तहसीलों और विकास खंडों में चस्पा कर दी गई है। सूची की प्रतियां संबंधित तहसीलों के एसडीएम और बीएलओ के पास भी है। मतदाता सूची देखकर नाम जोड़ने, संशोधन कराने या काटने ...