श्रावस्ती, दिसम्बर 18 -- श्रावस्ती,संवाददाता। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य की प्रगति समीक्षा बैठक की गई। डीएम अश्विनी कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं पुनरीक्षण कार्य में लगे अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से अपील की कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में अपना सहयोग करें। डीएम ने कहा कि अनुपस्थित,स्थानान्तरित,मृतक व डुप्लीकेट के रूप में चिन्हित मतदाताओं की सूची बूथवार उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने कहा कि जहां पर भी इनकी संख्या अधिक है, वहां पर यह अवश्य सुनिश्चित कर लें की कोई पात्र मतदाता छूटने न पाए। जिसका नाम मतदाता सूची में अंकित न हो। इसके अलावा मतदाताओं ...