आगरा, दिसम्बर 17 -- सूचना विभाग के ईदगाह स्थित कार्यालय के पास से विभागीय वाहन से चोरी हो गई। इस मामले में पुलिस को सूचना देने के बाद भी अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। जिला सूचना अधिकारी शीलेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यालय उप निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के विभागीय वाहन संख्या यूपी-32 बीजी-3844 के में चोरी की घटना हुई। 14 दिसंबर की रात में चोरों ने वाहन के दोनों ओर के पैरदान तथा पंखे चोरी कर लिए और ऊपर लगी रैगजीन को फाड़ दिया। 15 दिसंबर की रात को चोरों ने दोबारा वाहन को निशाना बनाते हुए उसका शीशा तोड़ दिया और बैटरी, चार्जिंग सिस्टम, टॉवल, रीडिंग बुक सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। उन्होंने कहा कि चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना ईदगाह पुलिस चौकी से मात्र 20 कदम की दूरी पर घटित हुई। घटना की सूचना 15 दिसंबर को चौकी प्रभारी पुरानी ईद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.