प्रयागराज, मार्च 27 -- प्रयागराज, संवाददाता। गुरुवार को कल्याणी देवी और अतरसुइया फीडर की बिजली आपूर्ति बिना किसी पूर्व सूचना के सुबह 11 बजे बंद कर दी गई, जिससे कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। जब एक घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हुई, तो परेशान लोगों ने उपकेंद्र पर फोन किया। वहां से जानकारी मिली कि जर्जर पोल, तार और अन्य उपकरण बदलने का काम चल रहा है, जो शाम पांच बजे तक पूरा होगा। अधिकारियों ने बताया कि 30 मार्च तक यही स्थिति बनी रहेगी, जिससे स्थानीय लोग हैरान रह गए। बिजली कटौती की पूर्व सूचना न देने पर लोगों ने नाराजगी जताई, लेकिन कर्मचारियों के पास कोई संतोषजनक जवाब नहीं था। मुख्य अभियंता पीके सिंह ने कहा कि बिजली कटौती से पहले सूचना देना अनिवार्य है, ताकि लोग आवश्यक तैयारियां कर सकें। इस लापरवाही पर संबंधित उपकेंद्र के अधिकारियों से स्पष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.