देहरादून, फरवरी 18 -- देहरादून। मसूरी वन प्रभाग की ओर से जबरखेत क्षेत्र में वनाग्नि से निपटने के लिए बुधवार को व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की गई। 'उत्तराखंड फॉरेस्ट फायर ऐप' से अलर्ट मिलते ही डायरेक्ट अटैक, मॉपअप, फायरलाइन व मेडिकल टीमों सहित कुल 8 टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर नियंत्रण का अभ्यास किया गया। सिमुलेशन में दो कर्मचारी घायल व एक लापता दर्शाया गया, जिन्हें टीमों ने सुरक्षित निकाला। एसडीओ डॉक्टर उदय गौड़ के नेतृत्व में टीमों ने करीब एक घंटे में आग को पूरी तरह बुझाकर घायलों को अस्पतल पहुंचा दिया। इस दौरान रेंजर अमिता थपलियाल,रायपुर रेंजर हरीश गैरोला, महेंद्र सिंह चौहान, गोविन्द सिंह चौहान सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। डीएफओ अमित कंवर ने मॉकड्रिल की समीक्षा करते हुए रिस्पांस टाइम और बेहतर करने पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...