दरभंगा, जनवरी 5 -- मनीगाछी। राघोपुर ड्योढ़ी माध्यमिक विद्यालय मैट्रिक एवं इंटर के बच्चों के प्रवेश पत्र निर्गत नहीं होने से उत्पन्न समस्याओं की जानकारी पाकर सोमवार को क्षेत्रीय विधायक राजेश कुमार मंडल उर्फ ईश्वर मंडल ने राघोपुर ड्योढ़ी विद्यालय पहुंच कर वहां की स्थितियों का जायजा लिया। विधायक के आने की जानकारी पाकर वहां सैकड़ों की संख्या में बच्चे जमा हो गए और प्रवेश पत्र निर्गत कराकर परीक्षा में शामिल करने एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक अभिषेक कुमार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग करने लगे।इस बीच विधायक ने बच्चों को समय पर प्रवेश पत्र निर्गत कराते हुए परीक्षा में शामिल कराने का आश्वासन भी दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...