मुंगेर, जनवरी 8 -- मुंगेर, निज संवाददाता। किला परिसर स्थित सदर एसडीपीओ कार्यालय में बुधवार को मंथली क्राइम मीटिंग हुई। एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने अनुमंडल क्षेत्र के सभी सर्किल इंसपैक्टर व थानाध्यक्षों के साथ दिसंबर माह में घटित आपराधिक घटनाओं की थानावार समीक्षा करते हुए लंबित कांडों का अध्ययन किया। उन्होंने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के साथ फरार आरोपितों और वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। फरार अपराधियों की धर-पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। अवैध शराब और अवैध हथियार कारोबार के खिलाफ सूचना तंत्र को मजबूत कर उसके विरूद्ध लगातार अभियान आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाने की बात कही। रात्रि गश्त में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने की बात थानाध्यक्षों से कही। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.