हरदोई, फरवरी 5 -- हरदोई। सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त समस्त अपीलों एवं शिकायतों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। यह निदेश राज्य सूचना आयुक्त्पद्म नारायण द्विवेदी ने जिले के अधिकारियों को दिए। गुरुवार को राज्य सूचना आयुक्त ने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में राजस्व, गृह, ग्राम विकास, समाज कल्याण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य विभागों के जन सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों संग बैठक की। सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत लम्बित शिकायतों की समीक्षा की। आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त समस्त अपीलों एवं शिकायतों का ससमय गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। शिकायत निस्तारण की सूचना संबंधित आवेदनकर्ता को भी उपलब्ध करायें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.