शाहजहांपुर, जनवरी 9 -- कलान, संवाददाता। कलान क्षेत्र के कटिघरा गांव में सूखे बबूल के पेड़ को काटने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडों और टकोले से हमला करने के आरोप लगाए गए हैं। मामले में दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर देकर एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एक पक्ष के सौरभ पुत्र खुशीराम यादव का आरोप है कि उसके खेत में खड़े सूखे बबूल के पेड़ को गांव के ही प्रदीप, सचिन और अमित जबरन काटने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने सत्यवीर के साथ मिलकर उसे गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और टकोले से पीट दिया। बीच-बचाव में आए वीरेंद्र, मनोज और मोनी के साथ भी मारपीट की गई। सौरभ का कहना है कि शिकायत करने थाने जाते समय रास्ते में आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। वहीं, दूसरे पक्ष के अमित का कहना है कि बबूल का पेड़ ...