गिरडीह, मार्च 4 -- बेंगाबाद। बेंगाबाद-गिरिडीह एनएच पथ के किनारे दर्जनों की संख्या में सूखे पेड़ हैं। इन सूखे पेड़ों से एनएच पर सफर करनेवाले यात्रियों को खतरा का डर सताता रहता है। हवा के हल्के झोंके से पेड़ों की बड़ी बड़ी डालियां गिरती हैं। इन सूखे पेड़ों के कारण सफर करनेवालों के लिए खतरा बना रहता है। बावजूद इसके वन विभाग या फिर एनएचआई ने इस मामले को संज्ञान में नहीं लिया है। जिससे एनएच पथ पर भविष्य में बड़ा हादसा होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। सूखे हुए पेड़ों से एनएच पर सफर करनेवालों के अलावा पथ के अगल बगल बसे स्थानीय लोगों के लिए यह खतरा का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार इस बात से वन विभाग को अवगत भी कराया गया है, लेकिन एनएच पथ के बने कई वर्ष बीत जाने के बाद भी सड़क के किनारे से इन सूखे हुए पेड़ों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.