हरिद्वार, जनवरी 2 -- प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की सूखी नदी इकाई का गठन किया गया। शुक्रवार को शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने नवगठित इकाई की घोषणा करते हुए बताया कि नीरज पाल को अध्यक्ष और प्रमोद गोस्वामी को महामंत्री नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अमन को कोषाध्यक्ष, दिलीप कुमार और रमेश को उपाध्यक्ष, विजय कुमार को सचिव एवं मधुकांत गिरी को जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। पार्षद महावीर वशिष्ठ को संरक्षक नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग के नेतृत्व में नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। गर्ग ने कहा कि शहर के व्यापारी बड़ी संख्या में संगठन से जुड़ रहे हैं, जिससे व्यापारियों की आवाज और मजबूत होगी। नव नियुक्त अध्यक्ष नीरज पाल और महामंत्री प्रमोद गोस्वामी ने कहा कि वे व्यापारियों के हितों के लिए निष्ठा और ईमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.