पिथौरागढ़, फरवरी 2 -- पिथौरागढ़। नगर के रई क्षेत्र में सूखी घास से भरे पिकप में आग लगने से अफरातफरी मच गई। घटना सोमवार तड़के की है। सड़क में आवाजाही कर रहे वाहन संख्या यूके05सीए 0716 में रखी घास में एकाएक आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बाल्टियों से पानी भरकर आग बुझाने की कोशिश की। इधर आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड, पुलिस को मौके पर भेजा गया है। यूपीसीएल को क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी बंद करने को कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.