नई दिल्ली, फरवरी 1 -- एक बार फिर मौसम ने करवट ली है और सर्दी लौटकर वापिस आ गई है। बारिश, कोहरा ने ठंड को बढ़ा दिया है और ऐसे में लोगों को सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार जैसी बीमारियां घेर रही हैं। खांसी आना एक बार शुरू हो जाए, तो ये जल्दी किसी का पीछा नहीं छोड़ती। अगर आप भी लंबे समय से सूखी खांसी और जमे हुए बलगम की वजह से परेशान है और कफ सीरप से आराम नहीं मिला, तो आयुर्वेद डॉक्टर सलीम जैदी का असरदार नुस्खा एक बार ट्राई करके देख लें।क्या है नुस्खा डॉक्टर सलीम जैदी का कहना है कि आप अगर सूखी खांसी से तंग आ चुके हैं, तो एक बार गुड़ वाले नुस्खे को बनाकर खाएं। खांसी खत्म हो जाएगी और जमा हुआ बलगम भी निकल जाएगा। इसे बनाने के लिए कुछ चीजों की जरूरत होगी, चलिए बताते हैं ये नुस्खा क्या है और कैसे बनेगा।क्या-क्या चाहिए -1 चौथाई चम्मच काली मिर्च पाउडर -1 ...