उरई, फरवरी 11 -- उरई। सूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग लेने के लिए नगर पालिका के सफाई विभाग द्वारा शहर में शुरू की गई मुहिम पर आशा किरण वार्ड नंबर 22 राजेंद्र नगर दक्षिणी समेत पांच वार्ड खरा उतर रहे हैं। बुधवार को इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने सभासद जयशंकर द्विवेदी के साथ दो दर्जन लोगों का सम्मान किया, जो काफी समय से सूखा व गीला कचरा अलग-अलग दे रहे हैं। पालिका ने स्थानीय स्तर पर जो सर्वे किया, उनमें सूखा व गीला कचरा अलग कर देने में शामिल किए गए है। नगर पालिका के सफाई इंस्पेक्टर संदीप कुमार सिंह ने आने के बाद सूखा गीला अलग अलग लेने की मुहिम को प्रभावी बनाने के लिए काम किया। शहर के एक साथ सभी 34 वार्डों में कर्मियों की टोली लेकर घूमे। गलियों में ई रिक्शा के साथ आधा दर्जन से अधिक कूड़ा वाहन अतिरिक्त दौड़ाए। उसी का नतीजा यह है कि अब सकारात्मक परिणाम आने लगे...