हरदोई, फरवरी 9 -- पिहानी। सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग देने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। मोहल्ला मिश्राना में नॉलेज पार्टनर इंजीनियस रिसर्च एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन के लोगों के द्वारा मोहल्ले वासियों को जागरूक करते हुए उसके लाभ भी बताए गए। इस दौरान स्वच्छता एवं पेयजल से संबंधित शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर 1533 की जानकारी देते हुए बताया गया कि नागरिक अपनी समस्याएं सीधे दर्ज करा सकते हैं। सभासद सुमन मिश्रा, पूनम मिश्रा, अनुराधा, पायल, मनोज मिश्रा, मुकेश, रोहित आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...