बलरामपुर, दिसम्बर 6 -- बलरामपुर। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से स्वयं सहायता समूह की 48 महिलाओं को सूक्ष्म सखी बनाया गया है। यह महिलाएं गांव-गांव जाकर बकरी, मुर्गी का उपचार कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। जिला मिशन प्रबंधक अखिलेश कुमार मौर्य ने बताया कि समूह की महिलाएं बकरी व मुर्गी आदि के उपचार में सहयोग कर रहीं हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...