गढ़वा, मई 7 -- खरौंधी। थानांतर्गत के सूंडी गांव निवासी 22 वर्षीय हिमेश कुमार पाल की दिल्ली में मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका शव घर पहुंचा। हिमेश दिल्ली में ओम साईं इंटरप्राइजेज में काम करता था। हिमेश एक महीना पहले घर आया था। घर पर एक सप्ताह रहने के बाद पुनः दिल्ली चला गया था। हिमेश के पिता ने बताया कि पांच दिन पहले से हिमेश से बात नहीं हो रहा था। चार अप्रैल को बुरारी थाना संतनगर मार्ग से रात लगभग 12 बजे फोन कर उसकी मौत की जानकारी दी गई। शव आते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...