गाजीपुर, जनवरी 6 -- मरदह। भड़सर गांव में आयोजित महाराजा सुहेलदेव राजभर तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबला सुहेलदेव क्लब भड़सर और आराजी ओड़ासन टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुहेलदेव क्लब की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए मात्र पांच ओवर में 67 रन बनाए। टीम के बल्लेबाजों ने शुरू से ही विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आराजी ओड़ासन की टीम सुहेलदेव क्लब की सटीक गेंदबाजी और मजबूत फील्डिंग के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 48 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस तरह सुहेलदेव क्लब ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले राजन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने तीन गेंदों पर लगातार तीन चौके लगाकर दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.