औरंगाबाद, दिसम्बर 27 -- जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निर्देश के आलोक में कुटुंबा प्रखंड की ग्राम पंचायत सुही के सुही गांव में शनिवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुखिया मंजीत यादव ने की। ग्राम सभा में विकसित भारत अभियान के तहत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से जुड़े प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में 125 दिन की रोजगार गारंटी, पात्र लाभुकों को बेरोजगारी भत्ता, समय पर मजदूरी भुगतान तथा भुगतान में देरी होने पर मुआवजा दिए जाने के प्रावधानों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। वीजीजीपी के अंतर्गत संचालित योजनाओं के आपसी तालमेल, तकनीक के माध्यम से सशक्त क्रियान्वयन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। विशेष ग्राम सभा में ग्राम पंचायत के मजदूरों, महिला मजदूरों, अनुसूचित जाति तथा अन्य वर्ग...