किशनगंज, मई 21 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत सुहिया गांव स्थित रेतुआ नदी पर पुल निर्माण की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। इसी सिलसिले में मंगलवार को समाजसेवी शाह आलम और विजय कुमार ने संयुक्त रूप से बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान पार्षद डॉ. दिलीप जायसवाल को किशनगंज स्थित उनके आवास पर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने सुहिया रेतुआ नदी घाट पर आरसीसी पुल निर्माण की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए कहा कि बरसात के दिनों में यह नदी ग्रामीणों के लिए सबसे बड़ी बाधा बन जाती है। स्कूली बच्चों, मरीजों, किसानों एवं आम जनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। समाजसेवी ने मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द इस स्थान पर आरसीसी पुल का निर्माण कराया जाए, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा हो स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.