मिर्जापुर, जनवरी 30 -- मिर्जापुर। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन एवं भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से पंजाब में होने वाले खेलो इंडिया खेलो के अंडर-13 फुटबॉल, राष्ट्रीय लीग में उत्तर प्रदेश की बालिका फुटबॉल टीम में बतौर कैप्टन नगर के कैलाशपुरी निवासी कक्षा 9 की छात्रा सुहानी साहू पुत्री समारोह साहू प्रतिभाग करेंगी। सगी बहनें अमृता-अनन्या पुत्री केशव कुमार निवासी रानीबारी यूपी टीम की जीत के लिए किक मारने उतरेंगी। पहली बार राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में मौका मिलने पर जिले के खिलाड़ियों ही नहीं कोच का भी सीना फक्र से चौड़ा हो गया है। नगर के मोर्चा घर के मैदान पर रोज सुबह-शाम तीनों बालिकाओं को प्रशिक्षण देने वाली पिंकी दुबे ने अपनी शिष्याओं की सफलता पर नाज है। पिंकी को पूरा विश्वास है तीनों खिलाड़ियों में यूपी को जीत दिलाने का माद्दा है। बालिकाओं के...