फिरोजाबाद, नवम्बर 10 -- प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने रविवार को बछगांव में शिव गुफा पर आयोजित कार्यक्रम में नौ प्राचीन मंदिरों में 14 करोड़ की लागत से कराए गए कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि कांच नगरी में पुरानी संस्कृति को सहेजने के साथ पर्यटन हब बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पर्यटन मंत्री ने शुभारंभ करते हुए कहा कि अपनी विरासत और परंपरा को सजोने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि सुहागनगरी के नाम से देश में प्रसिद्ध फिरोजाबाद को पर्यटन का हब बनाया जाए। जिससे लोग यहां की विरासत और संस्कृति से परिचित हो सके। खासकर आधुनिक पीढ़ी देश की विरासत के बारे में अवश्य जानकारी प्राप्त करें। भाजपा सरकार ने विकास का जो नया अध्याय शुरू किया है। उससे बड़ा सम्मान जनता का नहीं हो सकता है। पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.