मुंगेर, मई 27 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान टीम। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में सोमवार को वट सावित्री पूजा आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाएं व्रत में रहकर वट वृक्ष की पूजा कर पति के दीर्घायु होने की मंगलकामना की। नव विवाहितों में वट सावित्री पूजा को लेकर खासा उत्साह देखा गया। अखंड सौभाग्य के व्रत को लेकर सुबह से सुहागिन महिलाओं में उत्साह देखा गया। नए वस्त्रों में शृंगार कर महिलाएं पूजा की थाल लेकर पास के वट वृक्ष की ओर जाती दिखी। भगत सिंह चौक, सोझी घाट रोड सहित विभिन्न स्थानों पर वट वृक्ष की पूजा को लेकर महिलाओं की भीड़ लगी रही। शुभ मुर्हूत में महिलाओं ने वट वृक्ष को आम, लिची, केला आदि अर्पित कर भोग लगाया। वट वृक्ष की परिक्रमा एवं कच्चा धागा बांधने के बाद महिलाओं ने पूजा कर पति के दीर्घायु होने एवं घर परिवार के सुख-समृद्...