टिहरी, अप्रैल 22 -- हिंदुओं की आस्था के प्रतीक भू-बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम गाडू घड़ा तेल कलश के लिए मंगलवार को नरेंद्रनगर स्थित राजमहल में महारानी एवं टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह के नेतृत्व में सुहागिन महिलाओं ने तिलों का तेल पिरोया। देर शाम को तेल कलश मंदिर समिति और डिम्मर धार्मिक पंचायत के सदस्यों के साथ चेला चेतराम धर्मशाला ऋषिकेश में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचा। इसके साथ ही बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। 4 मई को सुबह 6 बजे बदरीनाथ धाम के कपाट विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। टिहरी राजदरबार नरेंद्रनगर में भगवान बदरी विशाल के अभिषेक के लिए महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, राजकुमारी श्रीजा की अगुवाई में नगर की 70 से अधिक सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखने के साथ पीले वस्त्र धारण कर तेल पिराया। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.