किशनगंज, मई 27 -- किशनगंज, एक संवाददाता। किशनगंज जिले में सोमवार को सुहागिन महिलाओं ने अपने पति के दीर्घायु की कामना के लिए विधि-विधान के साथ वट सावित्री की पूजा कर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति के दीर्घायु होने की कामना की। वट सावित्री पूजा को लेकर सुबह से शहर के अलग-अलग इलाके में वट वृक्ष के समीप सुहागिन महिलाओं की भीड़ दिखी। महिलाएं सज-धज कर एवं सोलह शृंगार कर पूजन सामग्री लिए वट वृक्ष के समीप पहुंची। सुबह से लेकर दोपहर तक सुहागिन मजिलाओं की भीड़ लगी रही। वट सावित्री पूजा का महिलाओं के लिए विशेष महत्त्व होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र के लिए वरदान मांगती है। पूजा को लेकर किशनगंज शहर के मनोरंजन कल्ब , रेलवे कॉलोनी , तेघरिया काली मंदिर, लोहारपट्टी दुर्गा मंदिर, मोतीबाग काली मंदिर सहित विभिन्न मंदिर परिसर में स्थित वट व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.