रुद्रपुर, मई 25 -- नगर के प्राचीन काली मंदिर परिसर तहबाजार में सुहागिनों ने रविवार को वट सावित्री पूजा विधि विधान के साथ की। महिलाओं ने वटवृक्ष के नीचे पूजा अर्चना की और अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए वरदान मांगा। रविवार को महिलाओं ने वटवृक्ष के नीचे फल फूल व पूजन सामग्री के साथ पूजा-अर्चना की। कच्चे धागे के साथ वृक्ष की परिक्रमा की और अपने पति के दीर्घायु होने का वरदान मांगा। दुर्गा मंदिर प्रांगण में स्थित वट वृक्ष पर प्रातः से ही महिलाओं की काफी भीड़ देखी गई। पूजा समापन के पश्चात सभी महिलाओं ने अपने गांव व घरों में सत्यवान सावित्री की कथा सुनी। इस दौरान पुरोहित बनमाली चक्रवर्ती ने सभी व्रतधारी महिलाओं को सत्यवान की कथा सुनाई। पुरोहित ने बताया कि वट सावित्री व्रत का हिंदू धर्म में खास महत्व है। यहां शिखा ढाली, सुनीता मंडल, बसंती मल्लिक, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.