बुलंदशहर, अक्टूबर 11 -- नगर क्षेत्र में अपने सजना की दीर्घायु और खुशहाली का करवा चौथ पर्व शुक्रवार को बड़ी श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। सोलह श्रृंगार से सुसज्जित महिलाओं ने करवा चौथ के चित्र के सम्मुख विधि विधान से पूजा अर्चना की तथा चंद्रमा को अर्घ्य देकर उपवास खोला। सुहागिन महिलाओं ने पूजा अर्चना के बाद सुबह से निर्जला व्रत रखा। पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं। मान्यता है करवा चौथ का व्रत रखने से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य रहने का वरदान प्राप्त होता है। रात्रि में चंद्रमा के निकलने पर सुहागिन महिलाओं ने अर्घ्य देकर व्रत खोला। करवा चौथ पर्व पर नवविवाहिताओं में खासा उत्साह देखा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.