धनबाद, अगस्त 20 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया व आस पास के क्षेत्रों में तीन दिनों तक धूमधाम से सर्पो की देवी मां मनसा देवी की पूजा अर्चना की गई। झरिया के पोद्दार पाड़ा व केवट पाड़ा के मंदिरों व स्थापित घरों में मगंलवार को मां मनसा देवी की मूर्ति की वैदिक मंत्रोतच्चारण के साथ विधिवत पूजा अर्चना की गई। महिलाएं परंपरागत परिधान पहनकर एक दूसरे को सिंदूर लगाया। स्थापित कलश (वारी) को माथा में उठाकर श्रद्धांलु एक कतार होकर नगर भ्रमण किए। महिलाओं ने डीजे की धूम पर ढोल नगाड़ा के साथ नाचते झूमते आनंद भवन तालाब पहुंच कर मां की प्रतिमा को विसर्जन कर दिया गया। प्रतिमा विसर्जन में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। झरिया पोद्दारपाड़ा व केवट पाड़ा में कई घरों में भी मां मनसा की मूर्ति की पुजा भादो माह में 15 दिनों तक चलता रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.