पूर्णिया, अक्टूबर 10 -- बनमनखी, संवाद सूत्र।सुहागिन महिलाओं के संकल्प और समर्पण का महापर्व करवा चौथ आज धूमधाम से मनाया जाएगा व्रत को लेकर व्रतियों द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पति की लंबी आयु एवं सुख समृद्धि के लिए कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। व्रत तोड़ते समय चांद और पति को छन्नी से एक साथ देखने की परंपरा है। यह पर्व पुराने समय में महाराष्ट्र तथा आसपास के राज्य में ही मनाया जाता था। परंतु हाल के कुछ वर्षों से इंटरनेट, टीवी सीरियल, सिनेमा के माध्यम से प्रचार प्रसार के बाद यहां भी महिलाएं बड़े पैमाने पर इस व्रत को बड़े ही श्रद्धा भाव से करती हैं। आज के समय में यह पर्व अन्य लोक पर्व की तरह एक महत्वपूर्ण पर्व का स्थान ले चुका है। गुरुवार को इस पर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.