लातेहार, मई 24 -- बेतला प्रतिनिधि । बेतला में सोमवार को सुहागिन वट सावित्री का व्रत रखेंगी। इसकी जानकारी देते श्रीराम भक्त हनुमान मंदिर पोखरीकला के पुजारी यशवंत पाठक ने कहा कि इसवर्ष ज्येष्ठ अमावस्या 26 मई को है, इसलिए हिन्दू पंचांग के अनुसार वट सावित्री व्रत भी इसी दिन मनाना अधिक फलदाई होगा। नतीजतन क्षेत्र की सुहागिनें सोमवार को उपवास रख वट वृक्ष की विधिवत पूजा-अर्चना और अपने पति के दीर्घायु होने की कामना करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...