संवाददाता, मार्च 9 -- Bride and Groom died on their wedding night: अयोध्या में धूमधाम से शादी के बाद सुहागरात मनाने गए दूल्हे और दुल्हन की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। सुबह दोनों के शव कमरे में मिले। दुल्हन का शव बेड पर पड़ा था तो दूल्हा पंखे से लटकता मिला। सुबह सात बजे तक जब दोनों नही उठे तो परिवारवाले उन्हें जगाने पहुंचे लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। जब काफी खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो परिवारीजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर दोनों के शव पड़े थे। शवों को देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। शाम को रिसेप्शन के जश्न की तैयारी थी लेकिन उसके पहले मातम छा गया। दोनों की मौत की वजह को लेकर फिलहाल कोई कुछ नहीं बता रहा है। घटना, अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज मुरावन टोला की है। मामले की जानकारी पर पुलिस ने जांच पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.