कल्याणपुर (कानपुर), जुलाई 8 -- पति-पत्नी का रिश्ता बहुत ही पवित्र होता है। ये रिश्ता एक भरोसे पर टिका रहता है, लेकिन आज कल छोटी-छोटी बातों पर पति-पत्नी के बीच अनबन हो रही है। कुछ महीनों में ही रिश्ते टूट जा रहे हैं। कोई पति पर केस दर्ज करा रहा है तो कोई पत्नी पर ही गंभीर आरोप लगाते दिख रहा है। ऐसा ही एक मामला यूपी के कानपुर से सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ही पति और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि सुहागरात पर उसके पति की हरकतों के चलते उसका मूड खराब हो गया। पता चला कि उसका पति नपुंसक है। अगले दिन जब उसने इस बात की जानकारी जेठ और जेठानी को दी तो उन्होंने उसे चुप रहने को कहा। कुछ दिन ऐसे ही चलता रहा। एक दिन जेठ ने उसके साथ छेड़खानी कर दी और उसके साथ जबरदस्ती भी की। महिला ने ससुराल वालों पर घर से भगाने और द...