बदायूं, जून 10 -- यूपी के बदायूं से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शादी के तीन दिन बाद युवक का शव गांव में ही खेत पर पेड़ से लटका मिला। युवक बीती शाम सात बजे से घर से निकला था, काफी देर तक न लौटने पर परिजनों ने उसकी रात 12 बजे तक तलाश की। नहीं मिलने पर डायल 112 को भी सूचित किया। सुबह पांच बजे खेत पर गए लोगों ने युवक के शव को देखा तो परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। नई नवेली दुल्हन सहित परिवार के सभी लोग बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे जहां उसका लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। ये मामला अलापुर थाना क्षेत्र के मोहन नगला गांव का है। जहां ओमपाल के 21 साल के बेटे अक्षय कुमार लोधी की सात जून को दातागंज अमृतापुर से शादी हुई थी। आठ जून को विदा होकर बारात घर पहुंची थी। बीती शाम अक्षय कुछ देर में लौटकर आने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.