सोनभद्र, मई 30 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी बभनी थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुई थी। बुधवार को सुहागरात के दिन दुल्हन बनी युवती अपने प्रेमी को ससुराल बुलाकर उसके साथ बाइक से भाग निकली। इस मामले को लेकर शुक्रवार को तीन गांवों की पंचायत शुरु हुई, जिसमें प्रेमी पर दूल्हे पक्ष को तीन लाख रुपये जुर्माना देने का निर्णय पंचायत ने सुनाया। हालांकि प्रेमी और उसके परिजन इस निर्णय से सहमत नहीं रहे, जिससे देर शाम तक पंचायत चलती रही। म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी 27 मई को बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। युवती दुल्हन बनकर अपने ससुराल चली गई। सुहागरात वाले दिन ही दुल्हन बनी युवती ने अपने प्रेमी को अपने ससुराल बुला लिया। मौका देखकर दुल्हन बनी युवती अपने प्रेमी के साथ बाइक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.