फिरोजाबाद, दिसम्बर 16 -- फिरोजाबाद। सुहागनगरी में जिन भगवान के जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव की धूम रही। नगर के जैन मंदिरों में विभिन्न तरह के धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। मंदिर परिसर श्री जी के जयकारों से गूंजते रहे। सोमवार को जैन धर्म के 8 वें तीर्थंकर भगवान चंद्र प्रभु का जन्म कल्याणक एवं 23 वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का तप कल्याणक महोत्सव नगर के जिनालयों में हर्षोल्लास के साथ मनाया। विधान आदि विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए। नगर के सभी जिनालयों में भगवान चंद्र प्रभु एवं भगवान पार्श्वनाथ का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव धार्मिक वातावरण में विधि विधान के साथ मनाया गया। सैकड़ों जिनभक्तों ने धर्म लाभ लिया। नगर के चंद्र प्रभु दिगम्बर जैन मंदिर सदर बाजार, दिगम्बर जैन जिनालय छोटी छपेटी, पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जैन नगर खेड़ा, शान्तिना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.