फिरोजाबाद, नवम्बर 16 -- भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जन्म जयंती को लेकर भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में सोमवार को रन फॉर यूनिटी एवं पैदल यात्रा निकल जाएगी। कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेताओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार को पत्रकार वार्ता में सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर के अलावा भाजपा महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर ने संयुक्त रूप से कहा कि रन फॉर यूनिटी एवं पैदल यात्रा का शुभारंभ सुबह दस बजे से कोटला रोड स्थित बालकिशन गुप्ता की बगीची से होगा। यात्रक्षा के चार पड़ाव होंगे। पहला पड़ाव कोटला चुंगी चौराहा, पुराना बड़ा डाकखाना चौराहा, गंज चौराहा से घंटाघर चौराहा तक होगा। दूसरा पड़ाव घंटाघर चौराहा, बजरिया, संजय नगर से होता हुआ नगला विश्नू स्थित छोटेलाल इंटर कॉलेज पर होगा। इसके बाद यात्रा करबला चौराहा, भीमनगर, सुहाग न...