फिरोजाबाद, नवम्बर 5 -- फिरोजाबाद। सुहाग नगरी में कार्तिक मास की पूर्णिमा को देव दीपावली का पर्व हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। नगर के मंदिरों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। मंदिर परिसरों में आकर्षक दीप मलिका सजाई गई। बुधवार को कार्तिक मास की पूर्णिमा पर्व पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गंगा, जमुना में आस्था की डुबकी लगाई। नगर के तमाम लोगों ने पूर्णमासी पर सोरों स्थित गंगा घाट पहुंचकर गंगा स्नान किया। वहीं तमाम लोगों ने बटेश्वर घाट और फिरोजाबाद के यमुना ङाट पर पहुंचकर डुबकी लगाई। वहीं नगर में राधा कृष्ण मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर साहित विभिन्न मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए। श्री नारायण की सामूहिक आरती की गई। भगवान को भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया। शाम को मंदिर परिसरों में दीपक जलाकर आकर्षक दीप मलिका सजाई गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.