फिरोजाबाद, फरवरी 16 -- फिरोजाबाद शहर में गंगाजल का संकट लगातार गहराता जा रहा है। गुरुवार की तरह शुक्रवार को भी पानी की आपूर्ति ने लोगों को धोखा दे दिया। लगातार दो दिन से पानी न मिलने के कारण लोग पानी के लिए तरसते रहे। अधिकारियों के तमाम प्रयासों के बाद भी नहर से अपेक्षा के अनुरूप गंगाजल की सप्लाई न होने के कारण जल संकट की स्थिति पैदा हुई। नहर से गंगाजल की सप्लाई काफी कम मात्रा में होने के कारण जहां एक ओर नंदपुर इंटेक प्लांट स्थित झील में लगातार जल स्तर गिरता जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर शहर में अधिकांश ओवरहेड टैंक भी खाली पड़े हुए हैं। गुरुवार की शाम को लोग काफी देर तक पानी की सप्लाई का इंतजार करते रहे लेकिन देर रात तक पेयजलापूर्ति नहीं हो सकी। लगभग यही स्थिति सुबह के समय हुई जब लोगों को गंगाजल ने बुरी तरह निराश कर दिया। शहर के अधिकांश क्षे...