हमीरपुर, फरवरी 12 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। क्षेत्र के इंगोहटा गांव के पास कानपुर-बांदा रेल मार्ग के गेट संख्या 25 पर निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज की धीमी प्रगति से क्षेत्र के किसान परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था की लापरवाही और निर्माण कार्य की गति धीमी होने समय सीमा लगातार बढ़ती जा रही है। इंगोहटा गांव की लगभग 1000 बीघा कृषि भूमि रेल पटरी के उस पार स्थित है। गेट संख्या 25 बंद होने से किसानों का मुख्य आवागमन मार्ग बाधित है। आगामी एक माह में फसल कटाई का सीजन शुरू होने वाला है, लेकिन ऊंची हार्वेस्टर मशीनें पुराने अंडरब्रिज संख्या 26 से नहीं निकल सकतीं। किसानों का कहना है कि यदि समय पर निर्माण पूरा नहीं हुआ तो कटाई प्रभावित होगी। इसी प्रकार ग्राम तिंदुही का गेट संख्या 23 भी लंबे समय से बंद चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.