आरा, दिसम्बर 17 -- - बेचे गए धान के भुगतान के लिए किसानों को काटना पड़ रहा चक्कर - अब तक सिर्फ 166 किसानों को धान का मिला भुगतान - जिले में लक्ष्य 1.37 लाख एमटी, खरीद हुई महज 7491 एमटी - क्रय केंद्रों पर किसानों से धान खरीद में किसानों से की जा रही मनमानी - आरा, हमारे संवाददाता। जिले में धान खरीद की सुस्त रफ्तार के कारण किसानों का धान समय से नहीं बिक रहा है। साथ ही किसानों से खरीदे गए धान का भुगतान भी समय से नहीं हो रहा है। इस कारण किसान परेशान हैं। धान खरीद की धीमी गति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जिले में धान बेचने के लिए 32150 किसानों ने अपना निबंधन पोर्टल पर कराया है। मंगलवार तक इसमें से 671 का ही धान बिका है। धान में अधिक नमी समेत अन्य कारणों का हवाला देकर क्रय केंद्रों पर किसानों से धान की खरीद करने में समिति की ओर से मनम...