मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। सदर थाना के सुस्ता में बीते मंगलवार को आभूषण दुकान में हुई लूट में जेल से जमानत पर छूटे हिस्ट्रीशीटरों की संलिप्तता की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज और अपराधियों के भागने की रूट को देखते हुए पुलिस तुर्की और सरैया इलाके में छापेमारी कर रही है। आशंका है कि इसी इलाके के हिस्ट्रीशीटर जमानत पर जेल से छूटने के बाद वारदात को अंजाम दिया है। यह तथ्य सामने आने के बाद एसएसपी ने एसआईटी को जमानत पर छूटे शातिरों के रिकॉर्ड को खंगालने का निर्देश दिया है। अब तक आधा दर्जन से अधिक हिस्ट्री शीटर को उठाकर पुलिस टीम ने पूछताछ की है। मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। हालांकि, एसआईटी अबतक किसी को चिह्नित नहीं कर पाई है। मामले की मॉनिटरिंग कर रहे अधिकारियों ने बताया कि कुछ इनपुट के आधार पर पुलिस टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.