मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सदर थाना के सुस्ता में बीते 10 फरवरी को आभूषण दुकान से करीब 10 लाख के गहने की लूट की जांच तुर्की थाना के छाजन गांव के पास पहुंचकर अटक गई है। इलाके में अपराधियों का सुराग पुलिस को नहीं मिल पा रहा है। सीसीटीवी फुटेज से भी अपराधियों को पुलिस चिह्नित नहीं कर पा रही है। इलाके में जेल से छूटे अपराधियों की पुलिस जांच कर रही है। लूट के बाद सीसीटीवी की जांच से पुलिस को पता लगाया कि अपराधी बाइक से रामदयालु होकर गोबरसही पहुंचे। यहां से डुमरी होकर सकरी में हाजीपुर बाईपास पहुंचे। फिर तुर्की ओवरब्रिज के नीचे से छाजन गांव तक गए। इसके आगे का सुराग पुलिस को नहीं मिल पा रहा है। अब पुलिस यह सुराग लगा रही है कि अपराधी छाजन में ही रुके या इससे आगे निकले। आशंका है कि छाजन से लेकर सरैया इलाके तक के अपराधियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.